jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

कमलनाथ बोले : BSP से गठबंधन न होने पर कांग्रेस को नहीं पड़ेगा फर्क

भोपाल : मायावती द्वारा कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि, बसपा के साथ गठबंधन नहीं होने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी समाजवादी पार्टी से गठबंधन की उम्मीद बरकरार है। दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। कमलनाथ ने कहा बहुजन समाज पार्टी वो सीटें मांग रही थी,जहां उसका वोट बैंक महज 6 फीसद है। सीटें BSP को देने से कांग्रेस का बड़ा नुक़सान होता और इसका सीधा फायदा BJP को मिलता। ऐसी करीब 50 सीटों पर दोनों दलों के बीच गतिरोध बना हुआ था। कमलनाथ ने कहा BSP ने जो सीटें मांगी उनका समीकरण समझ में नहीं आया। BSP से गठबंधन नहीं होने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।बाकी इस प्रदेश की जनता समझदार है. वो सोच-समझकर सुरक्षित मध्य प्रदेश के लिए फैसला लेगी।