jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

करोड़पति निकला नगर निगम का अधिकारी, EOW ने किया खुलासा

इंदौर: मध्य प्रदेश में नगर निगम के एक अधिकारी की काली कमाई का EOW(आर्थिक अपराध अन्वेषण) टीम ने भंडाफोड़ किया है। निगम अधिकारी अभय सिंह राठौर के घर EOW ने छापामार कार्रवाई कर करोड़ों की संपत्ति  खुलासा किया है। राठौर निगम में जल यंत्रालय एवं ड्रेनेज विभाग में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ है। कार्रवाई में प्रारंभिक रूप से 15 करोड़ की संपत्ति मिली है। आर्थिक अपराध अन्वेषण की टीम गुरुवार सुबह कार्रवाई के लिए राठौड़ के गुलाब बाग स्थित घर पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार राठौर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनके पास करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई और सुबह से कार्यवाही शुरू की गई।

- Install Android App -

छापेमारी में यह हुआ खुलासा
ASP के अनुसार कार्रवाई गुलाब बाग से शुरु की गई। जहां राठौड खुद रहते है वहां तीन मंजिला भवन है। इसके अलावा एक और तीन मंजिला भवन है। छापामारी में कमर्शियल बिल्डिंग, हॉस्टल, दुकानें भी मिली। प्लॉट स्कीम 78 में मारुती का शो रुम , स्किम 94 में भी प्लॉट मिला है। इसके साथ ही 20 लाख से ज्यादा कैश घर पर मिला है,  गोल्ड भी काफी संख्या में है। इन संपत्तियों के पर्याप्त साक्ष्य भी मिले है। टीम अभी संपत्ति का आंकलन कर रही है।