jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

कर्नाटक उपचुनाव: बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची की जारी

 कर्नाटक में तीन लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई।
केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि शिमोगा लोकसभा सीट पर वी. वाई राघवेंद्र और मांड्या से सिद्धारामेगौड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बेल्लारी (सुरक्षित) लोकसभा सीट से जे. शांता को उम्मीदवार बनाया है। श्रीरामुलू के बेल्लारी लोकसभा सीट से इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई है।
बता दें कि कर्नाटक में नवंबर को मतदान होगा और 6 को नतीजे आएंगे। इसके लिए राज्य में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। राज्य में जनता दल एस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।राजनीतिक जानकारों के मुताबिक जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट भी जीत लेती है तो गठबंधन सरकार लोकसभा चुनावों तक चल सकती है, यदि उपचुनावों के बाद सरकार गिर जाती है तो भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।