jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

कलयुगी बेटे की घिनौनी करतूत:पिता की हत्या के बाद इस तरह किया पुलिस को गुमराह

उज्जैन: जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक मामला सामने आया है। गढ़कालिका के पास स्थित उर्दूपुरा में कलयुगी बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसने लाश के कपड़े बदले और लोगों के सामने झूठे आंसू बहाने लगा। पुलिस को शक हुआ तो यह सनसनीखेज हत्याकांड का मामला उजागर हुआ। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार बेटे  ने आपसी विवाद में बुधवार रात पिता की हत्या कर दी। इसके बाद सुबह शव के कपड़े बदल दिए और दोपहर को पिता की मौत की सूचना दी। बेटे ने पुलिस व अन्य को पिता द्वारा आत्महत्या करने की कहानी बताई, लेकिन पुलिस की जांच में कहानी पलट गई। मृतक के शरीर पर कई घाव थे। एसे में पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो पूरा मामला संदिग्ध निकला। पुलिस ने बेटे को गिरफ्त में ले लिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं

जूस सेंटर चलाते थे बाप-बेटे
पुलिस के अनुसार उर्दूपुरा में दौलत सांखला और बेटा सोनू रहते हैं। दोनों जूस की दुकान संचालित करते हैं। गुरुवार दोपहर सोनू ने अपने परिजनों को पिता की आत्महत्या की सूचना दी। खबर मिलते ही जीवाजीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब शव का परीक्षण किया, तो कई हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने सोनू से पूछताछ शुरू की। इसमें आत्महत्या की कहानी हत्या में बदलने लगी