jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

कलेक्टर विश्वनाथन  ने सर्वपितृ अमावस्या पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु  सौंपे दायित्व

हरदा /कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने सर्वपितृ अमावस्या पर नर्मदा घाट, रिद्धेश्वर मंदिर तथा गोंदागांव गंगेश्वरी नर्मदाघाट पर 08 अक्टूबर सायं 4 बजे से 09 अक्टूबर कार्यक्रम समाप्ति तक शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री जे.पी. सैयाम को सम्पूर्ण अनुभाग, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री धर्मेन्द्र चैकसे को हंडिया नर्मदा घाट रिद्धेश्वर मंदिर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री अनुराग उईके को हंडिया नर्मदा घाट रिद्धेश्वर मंदिर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी हंडिया कु. नेहा दुबे को हंडिया नर्मदा घाट रिद्धेश्वर मंदिर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी टिमरनी को सम्पूर्ण टिमरनी अनुभाग, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी टिमरनी श्रीमती अलका एक्का को गोंदागांव गंगेश्वरी नर्मदा घाट टिमरनी एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रहटगांव श्री प्रेमसिंह दीवान को गोंदागांव गंगेश्वरी नर्मदा घाट टिमरनी का दायित्व सौंपा है। कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण करेंगे तथा स्थिति पर निगरानी रखेंगे। उन्होने निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या छोटी से छोटी घटना की जानकारी जिला दंडाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को तत्काल दी जावे।