होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की स्थिति का लिया जायजा
हरदा। कलेक्टर संजय गुप्ता ने आज पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर जे.पी. सैयाम के साथ हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 12 नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण किया। कलेक्टर गुप्ता ने भ्रमण के दौरान होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा शासन द्वारा निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु समझाइश दी। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि कोरोना कर्फ्यू में शादियों पर प्रतिबंधलगाया गया है, इस तरह के आयोजन न होने दें। इस दौरान प्रशासन के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।