jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

कश्मीर घाटी में लगातार चौथे दिन रेल सेवा स्थगित

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में गुरुवार को लगातार चौथे दिन रेवा सेवा स्थगित रही जिससे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने के विरोध में अलगाववादी संगठनों के नेताओं के समूह के हड़ताल के आह्वान मद्देनजर सुरक्षा कारणों से रेल सेवा को स्थगित रखा गया है। कश्मीर में आठ अक्टूबर से शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव के पहले चरण से लेकर चौथे चरण के मतदान के बीच आंशिक अथवा पूर्ण रूप से दस बार रेल सेवाएं स्थगित की जा चुकी हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि बुधवार रात पुलिस से प्राप्त एडवाइजरी के तहत रेला सेवा को आज भी स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।\

- Install Android App -

अलगाववादी नेताओं ने रविवार को ‘कुलगाम चलो’ हड़ताल के आह्वान किया था। कुलगाम घटना के विरोध में अलगाववादी संगठनों के नेताओं के समूह ने‘लाल चौक चलो’हड़ताल का आह्वान किया था जिसके बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए 22 अक्टूबर से रेल सेवा स्थगित कर दी गयी थी।  अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में रविवार से ट्रेन सेवा स्थगित है। रविवार को कुलगाम में मुठभेड़ के बाद से दक्षिण कश्मीर में बडगाम-श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जमू में बनिहाल क्षेत्र तक रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है।  गौरतलब है कि रविवार को कुलगाम के लारू गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहमद के तीन आतंकवादी मारे गये थे। मुठभेड़ के तुरंत बाद बड़ी संया में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गये।

इस दौरान वहां पड़े एक बम में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नागरिकों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और विस्फोट में मरने वाले सभी लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राहत राशि देने का भी एलान किया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सलामती महत्वपूर्ण है इसलिए रेल विभाग स्थानीय प्रशासन और विशेषकर पुलिस की सलाहनुसार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान भडक़ी ङ्क्षहसा के कारण रेलवे को पहले भी भारी नुकसान ऊठाना पड़ा था। रेल सेवा घाटी में यातायात के अन्य साधनों के मुकाबले सस्ती, तेज और सुरक्षित होने के कारण स्थानीय लोगों में लोकप्रिय बन गयी है।