jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

कश्मीर: सिविल हत्याओं के विरोध में घाटी बंद, कई क्षेत्रों में लगाई गई धारा 144

श्रीनगर: रविवार को कुलगाम जिले में सिविल हत्याओं के विरोध में आज पूरी घाटी में बंद का पालन किया जा रहा है। बंद का आहवान अलगाववादियों ने किया है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी जिससे सामान्य जनजीवन प्राभावित नजर आया। हुरिर्यत के नेता मीरवायज और गिलानी सहित जेकेएलएफ के यासीन मलिक को भी नजरबंद किया गया है। वहीं रेलवे प्रशासन ने भी रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार घाटी के कई संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

अलगाववादियों के संयुक्त गुट जेआरएल ने रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये स्थानीय आतंकियों औैर सिविल लोगोंं की हत्या के विरोध में हड़ताल का आहवान किया था। कुलगाम में मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे जबकि आतंकी ठिकाने में विसफोट के दौरान सात सिविल लोग मारे गये थे। बंद के दौरान स्थिति को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने आज श्रीनगर के सात थानाक्षेत्रों में प्रतिबंध लगा दिया है।

- Install Android App -

इन जगहों पर है धारा 144 लागू
श्रीनगर के सात थानाक्षेत्रों के तहत 144 धारा लागू कर दी गई है। यह इलाके हैं रैनावारी, नौहाटा, सफाकदल, खान्यार, महाराजागंज, करालखुड और मैसूमा। इल क्षेत्रों की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को कंटीली तारों से सील कर दिया गया है। कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में भी धारा 144 लागू की गई है।

सडक़ों पर नहीं दिखे वाहन
घाटी में बंद का असर देखा जा रहा है। सडक़ों पर गाडिय़ां नदारद दिखीं और दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद नजर आए। कश्मीर के कई हिस्सों में स्कूलों को भी बंद रखा गया। सबसे ज्यादा प्रभाव श्रीनगर के डाउन-टाउन क्षेत्र में नजर आ रहा है।