jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

कांग्रेस का आरोप, महिला विरोधी मॉडल पर काम कर रही भाजपा

रायपुर। चुनावी रण के दौरान राजनैतिक दल के नेता लगातार एक दूसरे पर बयानों के तरकस से वार करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजनांदगांव में प्रेस वार्ता लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने रायपुर में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा को आढ़े हाथों लिया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरे देश में महिला विरोधी मॉडल अपनाते हुए काम कर रही है।

- Install Android App -

बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रियंका ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाएं के लिए हालात बेहद खराब हुए हैं। हर एक क्षेत्र में सरकार महिला विरोधी मॉडल अपनाते हुए काम कर रही है।

इस महिला विरोधी मॉडल का पेटेंट रमन सरकार ने प्रदेश में अपने नाम से कराया है। महिलाएं लापता हो रहीं हैं। कुपोषण और अनीमिया की वजह से उनकी मौतें हो रही हैं। महिलाओं का शोषण हो रहा है, लेकिन सरकार को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। देश की आधी आबादी सरकार की नीति की वजह से कमजोर पड़ रही है और अपने हक से वंचित हो रही है।