jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

कांग्रेस के मंत्री ने अपनी ही सरकार के कदम को बताया गलत, भरी सभा में मांगी माफी

बैंगलूरु: कर्नाटक सरकार में जल संसाधन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके ​शिवकुमार ने अपने सरकार के कदम को गलत बताते हुए भरी जनसभा में माफी मांगी। शिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को लिंगायत समुदाय के मामले में किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए थी।

- Install Android App -

सोमेश्वर शिवचार्य स्वामी के दशहरा सम्मेलन में शिवकुमार ने कहा, हमारी पार्टी ने इस राज्य में बड़ी गलती की है। मैं इससे इंकार नहीं करता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि किसी भी सरकार को जाति और धर्म से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यह हमारी सरकार द्वारा किया गया अपराध था। कई मंत्रियों अौर नेताओं ने इस मुद्दे पर बोला, लेकिन चुनाव में जनता द्वारा दिया गया जनादेश इस बात का सबूत है कि सरकारों को इन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यदि हमारी सरकार ने गलती की है, तो मैं आपलोगों से माफी मांगता हूं।उल्लेखनीय है कि वीरा सोमेश्वर ने लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक समूह की मान्यता देने का जोरदार विरोध किया था। वीरा सोमेश्वर गडक में प्रभावशाली लिंगायत समुदाय के धर्मगुरु हैं। कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में लिंगायत समुदाय की बड़ी जनसंख्या है। शिवकुमार का यह बयान राज्य विधानसभा चुनाव के पांच महीने बाद आया है। विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धारमैया वाली कांग्रेस सरकार ने लिंगायत और वीराशिवा समूह के प्रस्तावों पर अध्ययन के लिए एक विशेषज्ञों की समिति की नियुक्ति की थी। उस समय ये समूह खुद को हिंदू धर्म से अलग कर धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक घोषित करने की मांग कर रहे थे।