jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

कांग्रेस को झटका: देवास में इस बड़े नेता ने छोड़ दिया हाथ का साथ

देवास: विधानसभा चुनाव अगले महीने 28 नवंबर में होना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों में एक दूसरे को मात देने के लिए हर तरह की रणनीति बनाई जा रही है। फिलहाल दोनों ही पार्टियों के टिकट फाईनल नहीं हुए है और चुनाव से पहले दल बदलने का दौर चल रहा है। कुछ दिनो पहले कांग्रेस की पार्षद अपने पति के साथ भाजपा में शामिल हुई। उसके बाद पूर्व महापौर शकीला हारून के दोनों बेटे भाजपा में शामिल हो गए और अब पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव करीब 100 लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। मनोज श्रीवास्तव ढोल बाजे के साथ समर्थकों के साथ पैलेस पहुंचे थे।  जहां विधायक गायत्री राजे पवार और विक्रम पवार ने सभी का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर मनोज श्रीवास्तव के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि जिन्होंने कांग्रेस संगठन पर कब्जा किया था वो खुद हट रहे हैं तो अच्छी बात है। मनोज श्रीवास्तव राजनीति में सक्रिय नहीं थे। हालांकि उन्हें बीजेपी में पदाधिकारियों के साथ हो रहे व्यवहार को देखते हुए कदम उठाना चाहिए था।  इटावा की कांग्रेस पार्षद शहनाज खान अपने पति रईस खान के साथ कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस से खफा होकर भाजपा में शामिल हुई थी। उस दौरान कांग्रेस के नेताओं की दलील थी कि इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव अपने साथ 100 लोगों को लेकर भाजपा में शामिल हुए।