jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

कांग्रेस ने EC पर उठाए सवाल, कहा- PM मोदी की रैली के लिए बदला समय

चुनाव आयोग आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है जिसे लेकर दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। हालांकि, इससे पहले चुनाव आयोग ने दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जिसे टाल दिया गया। वहीं चुनाव तारीखों के ऐलान के वक्त में फेरबदल पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अजमेर में पीएम मोदी की रैली की वजह से चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय में बदलाव किया है।
PunjabKesari

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों की चुनावी तारीख के लिए 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। राजस्थान के अजमेर में दोपहर 1 बजे पीएम मोदी की रैली है। चुनाव आयोग ने अचानक वक्त बदल दिया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 बजे होगी। क्या चुनाव आयोग स्वतंत्रत है?

- Install Android App -

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अगर चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद पीएम मोदी रैली करते तो इस रैली का खर्च भी चुनावी रैली में ही जोड़ा जाता। ऐसे में भाजपा के निर्देश पर ही चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदला है।

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक चुनाव के समय भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को लेकर विवाद हुआ था। चुनाव आयोग की ऐलान से पहले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख ने चुनाव डेट को ट्वीट कर दिया था तब भी कांग्रेस ने आयोग पर सवाल उठाया था। हालांकि तब आयोग ने इसे महज संयोग बताया था। विपक्षी पार्टियां ईवीएम के मसले पर चुनाव आयोग पर कई बार सवाल उठा चुकी हैं।