मकड़ाई समाचार हरदा। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक नारयण सुब्बाराव हार्डिकर की 134 वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सादगी के साथ मनाई गयी। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में कांग्रेस सेवादल द्वारा मरीजो को फल वितरित किये गए। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महामंत्री गोविन्द व्यास ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की रीड है श्री व्यास ने कार्यकर्ताओं को हार्डिकर के बतलाये हुए पथ पर चलने का आव्हान किया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले, मोहन साईं, सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, कांग्रेस नेता इकबाल अहमद, बालकृष्ण पाटिल, कैलाश पटेल, संजय पांडेय, विशाल बघेल, मनोज कुचबंदिया, अशोक पटेल, अशोक राठौर, भावेश मराठा, अनिल चौहान, सौरभ गुर्जर, अरुण तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।