jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

कारवां-ए-अमन बस सेवा एक हफ्ते बाद फिर शुरू हुई

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) की राजधानी मुजफराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस एहतियातन पिछले सप्ताह से स्थगित रहने के बाद सोमवार को बहाल हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि साप्ताहिक बस 23 यात्रियों के साथ श्रीनगर के बेमिना से पीओके के लिए निकल चुकी है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की इस तरफ अंतिम भारतीय सैन्य चौकी कामन चौकी के रवाना होने के लिए बस में और यात्री उरी के ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर (टीआरसी) से बैठेंगे। सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की सही संख्या दोपहर में पता चलेगी। इसी तरह, पीओके से आनेवाले यात्रियों की संख्या का पता शाम में चलेगा। कारवां-ए-अमन बस से पिछले सोमवार को सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई थी। उस दिन कश्मीर घाटी के कुछ क्षेत्रों सहित राज्य में चार चरणों वाले चुनावों का पहले चरण का मतदान हो रहा था। सूत्रों ने बताया कि जो यात्री पिछले सप्ताह नहीं जा पाये थे , उन्हें भी इस बार बस में समायोजित किया गया है।