jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक पर इस तरह फूटा लोगों का गुस्सा

इंदौर : जैसे-जैसे मध्य प्रदेश के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, जनप्रतिनिधियों को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला इंदौर के तुलसी नगर में सामने आया। यहां रहवासी संघ की बैठक में कॉलोनी के लोगों ने मंच पर बैठे स्थानीय भाजपा विधायक महेन्द्र हार्डिया का उनके सामने ही विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ गया कि विधायक महेन्द्र हार्डिया नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार तुलसी नगर अवैध कॉलोनी है, जिसे अब तक वैध नहीं किया गया है और इसी बात को लेकर यहां के रहवासी पिछले कई दिनों से मांग कर रहे है। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। लेकिन इस लिस्ट में तुलसी नगर का नाम नहीं आया है। इसी बात का गुस्सा विधायक के सामने फूट पड़ा। जिससे विधायक कार्यक्रम छोड़कर जाने को मजबूर हो गए।