jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

किसान महिलाओं ने तनुश्री दत्ता की तस्वीरें जला कर किया प्रदर्शन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का अारोप लगाकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। लेकिन अब इन्हें लेकर एक और खबर सामने आई है। दरअसल, तनुश्री के खिलाफ महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में किसानों की विधवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने तनुश्री की तस्वीरें जला काफी प्रदर्शन किया है। एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, ‘नाना पाटेकर ने हमें एक भाई के रूप में मदद की है। उसके खिलाफ ऐसे आधारहीन आरोप अस्वीकार्य हैं।’

- Install Android App -

ANI

@ANI

Maharashtra: Widows of farmers in Yavatmal’s Pandharkavada staged a protest against Tanushree Dutta yesterday. They also burnt Dutta’s pictures. A protester said, “Nana Patekar has helped us as a brother & such baseless allegations against him are unacceptable.”

दूसरी तरफ तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 2008 में एक फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, ‘अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) मनोज कुमार शर्मा ने बताया, ‘तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ हमारे पास शिकायत दर्ज कराई। अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’

जोधपुर में ‘हाउसफुल 4 की शूटिंग करके शनिवार को वापस लौटे नाना पाटेकर ने यहां हवाई अड्डे के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘मैं 10 साल पहले कह चुका हूं कि यह झूठ है। अब जो झूठ है, वह झूठ है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 अक्टूबर को उपनगरीय अंधेरी स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन करेंगे। पाटेकर के वकील ने दत्ता से माफी मांगने को कहते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।