jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

‘कुछ कुछ होता है’ को पूरे हुए 20 साल, जश्न में शामिल हुए शाहरुख़, रानी, काजोल समेत ये सितारे

मुंबईः बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पंसद की जानें वाली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया गया है। इस पार्टी में ‘कुछ कुछ होता है’ के स्टारकास्ट शाहरुख़ ख़ान, रानी मुखर्जी, काजोल और डायरेक्टर करण जौहर सब मौजूद हैं। यह एक हिंदी रोमांटिक ड्रामा है जो 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की बात करें तो इसकी शूटिंग 21 अक्टूबर 1997 को शुरू हुई थी। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था।

बता दें फिल्म को रिलीज हुए बेशक कई साल हो गए हैं मगर फिल्म के कुछ डायलॉग लोगों की जुबान पर आज भी रहते हैं। फिल्म के गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आए। फिल्म में संगीत जतिन-ललित ने दिया है।

- Install Android App -

आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस इंडिया ने ‘कुछ कुछ होता है’ को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया था। यह फिल्म 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही थी।

गौरतलब है कि फिल्म का कुल बजट 10 करोड़ था और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 107 करोड़ रुपये रहा। सिर्फ यही नहीं, ‘कुछ कुछ होता है’ ने कई सारे अवॉर्ड भी अपने नाम किए। 44वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर और काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। सलमान खान और रानी मुखर्जी ने ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब हासिल किया था।