jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

कुलदीप यादव ने खोला करिश्माई गेंदबाजी का राज, इसे दिया श्रेय

राजकोट : वैस्टइंडीज के खिलाफ टैस्ट मैच में पहली बार 5 विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि इस मैच में उनकी सफलता का राज इंग्लैंड श्रृंखला के बाद लाल गेंद (टैस्ट मैच में प्रयोग होने वाली गेंद) से अभ्यास करना है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टैस्ट श्रृंखला में कुलदीप को सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला था जिसमें वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें अंतिम दो मैचों में टीम में जगह नहीं मिली। कुलदीप दौरे से वापस आने के बाद अपने निजी कोच की देखरेख में अभ्यास के दौरान लाल गेंद से लंबा स्पैल डाला। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों की घरेलू श्रृंखला में खेले और फिर एशिया कप (एकदिवसीय) के लिए रवाना हो गए थे।

- Install Android App -

भारत के लिए टैस्ट में 5 विकेट लेने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज बने कुलदीप ने कहा-  इंग्लैंड से आने के बाद अपने घर जाकर कोच से मिला, उनके साथ तीन-चार दिन तक लाल गेंद से अभ्यास किया। यह मुश्किल था क्योंकि सफेद गेंद (एकदिवसीय) से खेलने के बाद लाल गेंद से लय खो देते हैं। मैं गेंद को धीमा फेंकने पर ध्यान दे रहा था क्योंकि सफेद गेंद से आप तेज गेंद फेंकते हैं। इस अतिरिक्त अभ्यास से कुलदीप को फायदा हुआ जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टैस्ट मैच में 8 विकेट लिए।

इंग्लैंड में हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन वहां की गलती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- इंग्लैंड में मैं गुड लेंथ पर गेंद करने के बारे में सोच रहा था लेकिन उस समय मुझे ड्यूक की लाल गेंद से गेंदबाजी का अभ्यास नहीं था। ड्यूक गेंद एसजी गेंद से ज्यादा ठोस होती है इसलिए उससे अभ्यस्त होने के लिए आपको कम से कम 10-15 दिन का समय चाहिए होता है।