jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

केंद्रीय इस्पात मंत्री भिलाई पहुंचे, किया BSP का दौरा, घायलों से की मुलाकात

भिलाई। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भिलाई पहुंचे हैं। वे भिलाई स्टील प्लांट में हुए हादसे में घायल हुए लोगोंं से मिलकर उनके स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा कर घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने को कहा। इस्पात मंत्री ने भिलाई स्टील प्लांट में घटनास्थल का दौरा भी किया। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 9 लोग घायल हो गए थे। घायलों को भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों का इलाज करने के लिए एम्स दिल्ली के चार डॉक्टरों की टीम सेक्टर 9 अस्पताल पहुंच गई है।

परिजनों ने जताया गुस्सा

हादसे में जान गंवाने वाले 2 कर्मचारियों के नाम गलत लिखने पर उनके परिजनों ने आपत्ति जताई। परिजन अस्पताल प्रबंधन की इस गलती से खासे नाराज भी हुए। बीती रात करीब 2.30 तक अस्पताल में इसे लेकर हंगामा चलता रहा। बाद में जब अस्पताल प्रबंधन ने सही नाम की पर्ची दी तब जाकर परिजन शांत हुए। वहीं पोस्टमॉर्टम रुम में जगह ना होने के कारण 2 शवों को अपोलो हॉस्पिटल में रखा गया।

संयुक्त श्रद्धांजलि

- Install Android App -

इधर भिलाई स्टील प्लांट हादसे में मृत कर्मचारियों को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से शोक सभा आयोजित की। संगठनों से जुड़े कई कर्मचारी भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट पर इकट्ठा हुए और मृत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी।

कैसे हुई घटना

भिलाई स्टील प्लांट के जनसंपर्क विभाग द्वारा बयान जारी कर बताया गया कि नियमित मरम्मत कार्य के दौरान कोक ओवन बैटरी कॉम्प्लेक्स नंबर-11 के गैस पाइप लाइन में आग लग गई थी। उस समय इस स्थान पर काम कर रहे कर्मचारी घायल हुए। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने ये भी लिखा कि घटना में 11 लोगों के जीवन अपूरणीय क्षति हुई है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

इधर भिलाई स्टील प्लांट में हुए ब्लास्ट की रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने प्रबंधन से मांगी है। इसके अलावा श्रम विभाग ने संयंत्र प्रबंधन द्वारा की गई पूरी घटना की जांच रिपोर्ट तलब की है।