jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

‘कॉफी विद करण 6’ में बहन जाह्नवी के साथ नजर आएंगे अर्जुन, तस्वीरें आईं सामने

मुंबई:फिल्म डायरेक्टर करण जौहर का पाॅपुलर शो ‘काॅफी विद करण’ का सीजन 6 जल्द ही शुरु होने जा रहा है। इस बार शो में दर्शकों को कुछ स्पेशल जोड़िया देखने को मिलेंगी और एक दूसरे के कई राज खोलती नजर आएंगी।

करण ने इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जहां पहले एपिसोड में सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ नजर आए। वहीं अब अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहली बार किसी टॉक शो का हिस्सा होंगे।

- Install Android App -

इस एपिसोड की शूटिंग के बाद करण जौहर और जाह्नवी कपूर ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी हैं। करण जौहर ने अर्जुन और जाह्नवी की खूबसूरत तस्वीर  शेयर करपते हुए लिखा- “सिबलिंग्स के साथ कॉफी! खूब मजा आया! इमोशन और उन्माद दोनों बराबर!” करण के इस कैप्शन के साथ यह तो साफ है कि शो के दौरान अर्जुन और जाह्नवी ने अपने रिश्ते के साथ-साथ अपनी लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स भी फैंस के साथ साझा किए है।

दोनों के वर्कफ्रंट की बात कें तो अर्जुुन की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके ओपोजिट परिणिती चोपड़ा हैं। वहीं जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी ‘तख्त’ में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे।