jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

कोहली भले कई रिकाॅर्ड बना लें, पर सचिन के लिए वही सम्मान रहेगाः हरभजन

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 157 रनों की पारी खेली। उन्होंने जैसे ही 81वां रन पूरा किया तो वह वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 205 पारियों का आंकड़ा छूकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू के दाैरान कहा कि विराट कोहली एक ऐसा खिलाड़ी है जो सारा बोझ अपने कंधे पर ले लेता है।

भज्जी ने कहा, ”पिछले कुछ सालों में जो मैंने देखा है उसके हिसाब से विराट नंबर-1 बल्‍लेबाज है। मैंने सचिन पाजी के साथ भी काफी क्रिकेट खेला है। अगर विराट उनका रिकॉर्ड तोड़ देते हैं तो भी पाजी के लिए वही सम्‍मान रहेगा।” 

- Install Android App -

उन्होंने कहा, “विराट मैच के परिणाम से काफी खुश होगा। ये बेहद रोमांचक मैच था। अंत में मैच किसी भी टीम के पाले में जा सकता था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैं विराट को सेल्‍यूट करता हूं। वो अविश्‍वसनीय है। जब भी वो मैदान पर उतरता है तो सभी को उससे काफी उम्‍मीदें होती हैं। मेरी नजर में वो रन मशीन है। विराट कोहली बनना कोई इतना आसान काम नहीं है।”

हरभजन सिंह का मानना है कि विराट अपनी मेहनत से आने वाली युवा पीढ़ी के लिए अच्‍छा उदाहरण पेश कर रहा है। मैंने विराट को हार मिलने की स्थिति में परेशान होते नहीं देखा है। जब उसके हाथ में बल्‍ला होता है तो उसे किसी बात का डर नहीं होता। मुझे नहीं पता इतनी उम्‍मीदे होने के बाद वो ये सब कैसे कर पाता है।