jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

क्रिकेट के भगवान सचिन का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोहली निकल गए सबसे आगे

अतंरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कप्तान विराट कोहली ने ऐसा करनामा कर दिखाया जिसपर यकीन करना मुश्किल है। कोहली ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में अपनी पारी का 81वां रन पूरा करते ही 10 हजार रन पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह रिकाॅर्ड है वनडे में सबसे तेज दस हजारी बनने का।

17 साल बाद टूटा सचिन का रिकाॅर्ड
सचिन ने आज से 17 साल पहले यानि कि 31 मार्च 2001 को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलकर 10 हजार रन पूरे किए थे। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए 266 मैचों की 259 पारियों का सहारा लेना पड़ा था। वहीं कोहली ने 213 मैचों की 205 पारियों में ही यह आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ अब कोहली इस फाॅरमेट में सबसे तेज 10 हजारी बनने वाले दुनिया के इकलाैते बल्लेबाज बन गए।

- Install Android App -

यह रिकाॅर्ड भी किया ध्वस्त
कोहली ने सचिन का मात्र तेज 10 हजारी रिकाॅर्ड ही नहीं बल्कि विंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड भी तोड़ा। सचिन विंडीज के खिलाफ 1573, राहुल द्रविड़ 1348 आैर साैरव गांगुली 1142 रन बना चुके हैं। वहीं कोहली अब विंडीज के खिलाफ 1600 से ज्यादा रन बनाकर पहले स्थान पर आ गए हैँ।

अपनी सरजमीं पर बनाए सबसे तेज 4 हजार रन
इसके अलावा कोहली अपनी सरजमीं पर सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए महज 78 पारियों का सहारा लिया। वहीं सचिन ने 92 आैर महेंद्र सिंह धोनी ने 99 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ऐसा करने वाले दुनिया के 13वें बल्लेबाज बने
कोहली वनडे में 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 13वें और भारत के पांचवें बल्लेबाज बने। भारत के जिन बल्लेबाजों ने कोहली से पहले यह उपलब्धि हासिल की थी उनमें तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धोनी (10,123) शामिल हैं।