jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

क्रिकेट में ‘काले खेल’ पर बड़ा खुलासा ; पूर्व अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज ने माना उसने 5.8 लाख में बेचे थे 12 रन

क्रिकेट के खेल को फिक्सिंग के दूर रखने के लिए चाहे जितने भी कदम उठाए जाएं, लेकिन इसे दागदार करने के मामले सामने आ ही जाते हैं। क्रिकेट में इस दाग से कोई भी देश अछूता नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया पर स्पॉट-फिक्सिंग के आरोप लगे थे। कनेरिया छह साल तक इस बात से इनकार करते रहे थे। लेकिन अब उन्होंने स्वयं पर लगे स्पॉट-फिक्सिंग के आरोपों को मान लिया है।

- Install Android App -

इस आरोप में दानिश के एसेक्स टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी मेर्विन वेस्टफील्ड भी शामिल थे। पाकिस्तान के 37 वर्षीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी दानिश ने ‘अल जजीरा’ को दिए बयान में कहा, ‘‘मेरा नाम दानिश कनेरिया है और मैं स्वीकार करता हूं कि मैं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2012 में मुझ पर लगाए गए दो आरोपों को स्वीकार करता हूं।’’ दानिश ने कहा, ‘‘मैंने खुद को बेहद मजबूत बनाते हुए यह फैसला लिया है, क्योंकि आप झूठ के साथ जीवन नहीं जी सकते।’’

स्पॉट-फिक्सिंग के मामले में दानिश को 2010 में वेस्टफील्ड के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबूतों की कमी के कारण दोनों को छोड़ दिया गया। इतने वर्षों में दानिश इन आरोपों से स्वंय को बचाते फिर रहे थे। हालांकि, उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। वेस्टफील्ड ने 2009 में डरहम में 40 ओवरों के एक काउंटी मैच के दौरान अपने पहले ओवर में 12 रन देने की एवज में कथित सटोरिये अनु भट्ट से 7862 डॉलर लिये थे, जिसका आज का मूल्य करीबन 5.8 लाख भारतीय रुपये है।