jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

खगड़िया में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर शहीद, एक जवान जख्मी

खगडिय़ा: बिहार के खगड़यिा जिले में परबत्ता थाना क्षेत्र के दुधैला बहियार में अपराधी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पसराहा थाना के प्रभारी शहीद हो गये तथा दो अपराधी मारे गए।  पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात सूचना मिली थी दुधैला बहियार में कुख्यात दिनेश मुन्नी गिरोह के सदस्य एक बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जमा हुए हैं।

- Install Android App -

मामले की जानकारी मिलने के बाद पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस घटना में पसराहा थाने के प्रभारी आशीष कुमार सिंह (35) शहीद हो गए तथा एक अन्य पुलिसकर्मी दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

 सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में दो अपराधी भी मारे गए हैं, जिनकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।