jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

खिलौने की तरह कुएं में तैरते मिले 5 बच्चों के शव, फैली सनसनी

बड़वानी : मध्य प्रदेश के सेंधवा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पांच बच्चों के शव कुएं में तैरते मिले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकला और जांच में जुट गई है। यह हादसा है या हत्या इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार सेंधवा के ग्राम चिकली की यह घटना है। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने कुएं में पांच बच्चों के शव तैरते देखे तो घबरा गए। पूरे गाँव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार भरत सिंह नाम के एक ग्रामीण के पांच बच्चों के शव कुएं में मिले हैं। ग्रामीणों ने जब शव को कुएं में देखा तो उनके माता- पिता को सूचना देने की कोशिश की। लेकिन हैरानी की बात यह है कि माता- पिता भी गायब हैं।