jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई में भी इजाफा, सितंबर में 5.13% रही

नई दिल्लीः खुदरा महंगाई दर में मामूली तेजी आने के बाद थोक महंगाई (डब्ल्यूपीआई) में भी इजाफा हुआ है। सितंबर महीने में थोक महंगाई दर 5.13 फीसदी रही है, जो पिछले महीने 4.53 फीसदी थी। पिछले साल इसी महीने में थोक महंगाई दर 3.14 फीसदी थी।सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में सितंबर में अगस्त के 4.04 प्रतिशत की तुलना में 0.21 प्रतिशत अपस्फीति (कीमतों में गिरावट) रही। सब्जियों में अपस्फीति सितंबर में 3.83 प्रतिशत रही, जो अगस्त में 20.18 प्रतिशत थी। ईंधन एवं बिजली बास्केट में इस दौरान मुद्रास्फीति 16.65 प्रतिशत रही। पेट्रोल और डीजल की मुद्रास्फीति क्रमश: 17.21 प्रतिशत और 22.18 प्रतिशत रही तथा एलपीजी की मुद्रास्फीति 33.51 प्रतिशत रही।

- Install Android App -

खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम
खाद्य पदार्थों में आलोच्य माह के दौरान आलू 80.13 प्रतिशत महंगा हो गया, जबकि प्याज एवं फलों के दाम क्रमश: 25.23 प्रतिशत और 7.35 प्रतिशत कम हुए। दालों के दाम भी 18.14 प्रतिशत गिरे। पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों में सितंबर महीने के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति भी अगस्त के 3.69 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 3.77 प्रतिशत पर पहुंच गई।