jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

खुलेआम बिक रही हैं लाल स्ट्रिप वाली दवाइयां

नई दिल्ली: शेड्यूल एच- 1 में 24 दवाइयों को शामिल किया गया है। बावजूद इसके नियम-कायदों को ताक पर रखते हुए इन दवाइयों की बिक्री बेरोकटोक जारी है। इन दवाईयों (एंटीबायोटिक्स) पर लाल लाइन उकेरे गए हैं ताकि यह पता चले कि बिना डॉक्टरी परामर्श और पर्चे के इस दवा का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी दवाईयों को डॉक्टर के पर्ची के बिना कमिस्ट मरीजों को नहीं बेच सकते हैं। डीजीएचएस डॉ. कीर्ति भूषण के मुताबिक एंटीबायोटिक्स के इस कदर इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Install Android App -

डॉक्टरी सलाह के बिना हो रहा है दवाओं का उपयोग
डॉक्टरी सलाह के बिना ही ऐसी दवाओं का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें 50 प्रतिशत एंटीबायोटिक्स शामिल है। खास बात यह है कि एंटीबायोटिक्स का उपयोग जरूरत के बगैर ही किया जा रहा है। लोग खांसी-जुकाम जैसी आम समस्याओं के लिए भी एंटीबायोटिक्स का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों की तादाद 90 प्रतिशत है जो बिना किसी जरूरत के ही एंटीबायोटिक्स का उपयोग कर लेते हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल के मुताबिक इस संबंध में सामने आए कई अध्ययनों के नतीजों से यह स्पष्ट हो जाता है कि आधे से अधिक मामलों में डॉक्टर बिना किसी जांच के ही मरीजों को एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह दे रहे हैं। आंकड़ों का हवाला देते हुए डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक पांच में एक पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) पर बिना किसी जांच के एंटीबायोटिक्स की सलाह लिखी जाती है।

खुद से न करें एंटिबायोटिक्स का इस्तेमाल
डॉ. अग्रवाल के मुताबिक कभी भी बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल जोखिम भरा साबित हो सकता है। इसके दुष्परिणाम कई बार खतरनाक और जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं के लिए एंटीबायोटिक्स लेना गलत परामर्श है क्योंकि यह बीमारी वायरस की वजह से होती है। एंटीबायोटिक्स के जरिए केवल बैक्टीरिया जनित बीमारियों का ही उपचार संभव है।