ब्रेकिंग
मप्र मे बदला मौसम : दिन मे धूप चुभ रही तो रात मे अभी भी ठंड है बरकरार हरदा: बाल संरक्षण इकाई के प्रयासों से बंगाल राज्य स्थित अपने घर वापस पहुँचा 13 वर्षीय बालक बैतूल: बाजार में अचानक दुकान में लगी आग 5 दुकानें जलकर हुई खाक हंडिया: रिद्धनाथ मंदिर के पास हाइवे पर पूजन सामग्री बेचने वाले की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ र... राम जानकी मंदिर गोमुख धाम मठ के उत्तराधिकारी घोषित! शिष्य मनोहरदास कठिया होगे MP BIG NEWS: तहसील मे फरियादी महिला को लिपिक ने सरेआम थप्पड़ और जूतों से मारा! गिड़गीड़ाती रही महिला न... Aaj ka rashifal; आज दिनांक 21 जनवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। हरदा: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिये सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूर्ण करें धोखाधड़ी: पोस्टआफ़िस और एलआईसी के ग्राहकों से लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति हुए गिरफ्तार Harda news: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 3 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि केे 394000/- रूपये

खेलते वक्‍त गिरी बच्ची के गले में घुसा सरिया, एम्स भोपाल में भर्ती

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए

मकड़ाई समाचार रायसेन। अपने घर की छत पर खेल रही बच्ची खेलत-खेलते अचानक नीचे सरिया पर गिर गई। इससे सरिया बच्ची के गले में घुसते हुए आर-पार हो गया। गनीमत रही सरिये ने नाजुक अंगों को चोट नहीं पहुंचाई और बच्‍ची सांस ले पा रही है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जब बच्ची के गले से सरिया नहीं निकला तो सरिया को काटकर बच्ची को उपचार के लिए भोपाल एम्स पहुंचाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। यह हादसा जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर औबेदुल्लागंज तहसील मुख्यालय पर अर्जुन नगर में हुआ।

- Install Android App -

बताया जाता है कि अंजलि पुत्री गोपाल राय उम्र 10 वर्ष छत से साइकिल चलाते समय नीचे गिरी। नीचे रखा लोहे का सरिया गले में घुस गया। परिवारजनों ने बच्ची के गले से सरिया निकालने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। सरिया को काटकर बच्चों को तुरंत शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज ले गए। जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सरिया को कटर से कटवाकर प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल के एम्स रेफर कर दिया। यह घटना बुधवार देर शाम की है।

औबेदुल्लागंज के बीएमओ डॉ् अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची छत पर साइकिल चला रही थी। वह अचानक छत से करीब 10-12 फीट नीचे गैलरी में गिरी। गैलरी में दीवार के बाहर लोहे का डेढ़ फीट के करीब सरिया निकला हुआ था। यही सरिया उसके गले से आर.पार हो गया। मौके पर पहुंचकर सरिया को कटवाया गया। गले में करीब सवा फुट का सरिया बचा रह गया। गले में फंसे सरिए के साथ ही बच्ची को एंबुलेंस से एम्स भोपाल पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बच्ची छत से गिरी तो उसका गले से सरिया आर-पार हो गया। बच्ची उसमें बुरी तरह से फंस गई। काफी देर तक बच्ची सरिया फंसने से तड़पती रही। उसकी स्थिति को देखकर माता.पिता और पड़ोसियों की भी सांसें फूल गईं। जब तक बच्ची के गले में फंसा सरिया कट नहीं गया, तब तक लोग परेशान होते रहे।