jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

खेल अधिकारी पर चला लोकायुक्त का डंडा, 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

जबलपुर: जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने रानीताल स्थित जिला खेल कार्यालय में छापामार कार्रवाई कर रिश्वतखोर अधिकारी को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। जिला खेल अधिकारी राजेश मनोध्या ने ग्रामीण युवा समन्वयक शहपुरा से रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत मंगलवार को प्रार्थी ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में जाकर की। शिकायत की तस्दीक के बाद बुधवार को लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रंगेहाथों अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक शहपुरा ग्रामीण युवा समन्वयक ने शासन के आदेशनुसार ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता करवाई थी इस प्रतियोगिता में 36 हजार का खर्च आया था और इस बिल को जिला खेल अधिकारी से पास करवाया जाता है। बिल का 16 हजार रु पहले नैंसी जैन को मिल चुके थे दे। जबकि 20 हजार रु बाकी था। बाकी 20 हजार रु पास करने के लिए जिला खेल अधिकारी ने नैंसी जैन से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।