jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

गांधी के शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलेगा नेपाल : रक्षा मंत्री

काठमांडू: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नेपाल के रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने कहा कि आर्थिक समृद्धि और कल्याण के लिए उनका देश गांधी के शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलेगा। पोखरेल ने कहा कि गांधी ना सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता हैं बल्कि दुनिया भर को शांति और अहिंसा की प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व हैं।

- Install Android App -

देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पोखरेल ने कहा कि अपने सिद्धांतों को जीवन में लागू करके गांधी ने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि नेपाल ने हाल ही में अपनी एक दशक लंबी शांति प्रक्रिया पूरी की है और अब वह गांधी के अहिंसा एवं शांति के सिद्धांतों पर चलते हुए आर्थिक प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।