jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

गिरते रुपए और बढ़ते व्यापार घाटे की चिंता, सुरेश प्रभु आज करेंगे अहम बैठक

नई दिल्लीः डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहे रुपए और बढ़ते व्यापार घाटे ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सरकार एक्शन में आ गई है और आज विभिन्न मंत्रालयों की बैठक करने जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में रुपए पर कायम दबाव तथा वस्तुओं के व्यापार में देश को हो रहे घाटे को दूर करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

- Install Android App -

बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, कोयला मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय और दवा विभाग के अधिकारियों के शामिल होने का अनुमान है। इस बैठक का महत्व ऐसे समय में बढ़ जाता है जब गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया गिरकर पहली बार 73 रुपए प्रति डॉलर को भी पार कर गया। इससे देश का आयात खर्च बढ़ेगा और व्यापारिक घाटा बढ़ेगा।

व्यापार घाटा जुलाई महीने में पांच साल के उच्च स्तर 18.02 अरब डॉलर पर था। हालांकि यह अगस्त में मामूली कम होकर 17.4 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान जहां देश का निर्यात 16.13 फीसदी बढ़ा है वहीं आयात इस दौरान 17.34 फीसदी बढ़ गया है। इस साल की शुरुआत से अब तक रुपया 13 फीसदी से अधिक गिर चुका है।