jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

गुजरात: नवरात्रों को लेकर उत्साह, लोगों की जुबान पर एक ही बात- महाकाली से मिलके कहना गरबा खेलेंगे

अहमदाबाद: बुधवार को नवरात्र शुरू हो रहे हैं, इस दौरान गरबा की भी धूम होगी। खास गुजरात में नवरात्रों में गरबा का खास महत्व होता है। वहीं महाकाली से मिलके कहना के गरबा खेलेंगे के आह्वान के साथ परंपरा और संस्कृति को समेटे भक्ति एवं नृत्य की मस्ती की अभिव्यक्ति गरबा का उल्लास यहां चरम पर है। गरबा का सारी तैयारियां हो चुकी हैं और आदिशक्ति मां अंबे और दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्र के नौ दिनों तक अद्भुत गरबा और पूजा-आरती देखना है तो आइए गुजरात ‘मां अंबे‘ ने बुलाया है। गरबा के लिए गुजरात पर्यटन विभाग और अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भी यहां नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया है, जहां ओ रंग रसिया क्यां रमी आया रास जो, आंखलडी राती रे उजागरो क्यारे कर्यो जैसे गरबों को गाते हुए झूम उठेंगे गरबा खेलैया।

- Install Android App -

सीएम रुपनाणी करेंगे उत्सव की शुरुआत
अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में गुजरात पर्यटन विभाग के सहयोग से नवरात्रि महोत्सव की शुरूआत गुजरात के मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी की अध्यक्षता में होगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल और पर्यटन मंत्री गणपतसिंह वसावा समेत अनेक गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। नौ दिवसीय महोत्सव में हर साल देश और विदेश के लाखों लोग यहां गरबा खेलने और देखने आते हैं। पिछले साल सवा छह लाख लोग गुजरात नवरात्रि महोत्सव में आए थे। इस साल उससे भी ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। यहां शाम 7 से 9 बजे तक गरबा प्रतियोगिता होगी तथा 9 से 12 बजे तक शेरी गरबा (प्राचीन गांव की गलियों में खेले जाने वाले गुजराती नृत्य) खेले जाएंगे।