jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

गुजरात: रूपाणी की बढ़ी मुश्किलें, गोहिल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

गुजरात में बिहारियों पर हमले और उनके पलायन की घटना को लेकर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। गुजरात कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने रूपाणी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वह मुख्यमंत्री के खिलाफ यह कहने के लिए केस दायर करेंगे कि राज्य में हिंसा के पीछे बिहार कांग्रेस के प्रभारी का हाथ है।

- Install Android App -

रूपाणी से मांगेगे स्पष्टीकरण  
गोहिल ने कहा कि मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के खिलाफ उनके इस बयान के लिए आपराधिक एवं दीवानी मानहानि वाद दायर करूंगा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी हमारे राज्य में हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मैं पहले उन्हें एक विधिक नोटिस भेजूंगा और स्पष्टीकरण के लिए दो सप्ताह का समय दूंगा। यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो मैं अदालत जाऊंगा।

भाजपा ने अल्पेश ठाकोर पर लगाए आरोप 
बता दें कि बिहार के एक श्रमिक को 14 महीने की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद उत्तर गुजरात के कई जिले हिंसा से प्रभावित हुए थे। इससे राज्य से हजारों लोगों का पलायन हुआ। रूपाणी ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में किसी का नाम लिये बिना कहा था कि कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में गिरफ्तार किये गए लोगों में 50 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। दरअसल कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पार्टी के बिहार प्रभारी सचिव हैं। सत्ताधारी भाजपा ने कई मौकों पर ठाकोर और उनके संगठन क्षत्रिय ठाकोर सेना पर हिंसा के लिए आरोप लगाया है।