jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

गुजरात हिंसा: जदयू का राहुल गांधी को पत्र, पूछा-बिहारियों से इतनी नफरत क्यों

गुजरात में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां कांग्रेस इन सब के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है तो वहीं बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू)ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खत लिखा है। जेडीयू एमएलसी और प्रवक्‍ता नीरज सिंह ने राहुल से पूछा कि कांग्रेसियों को बिहा के लोगों से इतनी नफरत क्यों है।
जदयू नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से पार्टी कार्यकर्ताओं से तत्काल हमले रोकने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के व्यक्ति को देश के किसी भी क्षेत्र में रहने का हक है। किसी भी घटना के लिए दोषी को सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसके नाम पर राजनीति चमकाने के लिए पूरे देश, समूह, जाति या राज्य को दोष देना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि आपने गुजरात के विधायक अल्पेश ठाकुर को बिहार कांग्रेस का सहप्रभारी नियुक्त किया और फिर उनकी सेना ‘गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना’ को बिहारी समेत उत्तर भारतीय लोगों को गुजरात से दरबदर करने में जुटा दिया।
कुमार ने कहा कि गुजरात में आज जो विकास दिख रहा है, वह बिहारी ही नहीं पूरे देश के लोगों ने खून-पसीने से सींच कर किया है। गुजरात ही क्यों देश का कोई भी क्षेत्र एक दूसरे पर आश्रित है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि आखिर कांग्रेस के लोगों को उत्तर भारतीयों खासकर बिहारियों से इतनी नफरत क्यों है। ऐसी राजनीति से कुछ हासिल नहीं होने वाला। इससे न केवल बिहार में बल्कि देश में भी कांग्रेस की प्रतिष्ठा घटी है।