jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

गुरुग्राम घटना से आहत CM, VIP सुरक्षा में तैनात जवानों की काउंसलिंग के दिए आदेश

गुरुग्राम: गतदिवस गुरुग्राम में जज की पत्नी व बेटे पर उनके ही गनमैन ने सरेबाजार गोली मार दी जिसमें महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वहीं सीएम इस घटनाक्रम के बाद सामने अाए जिन्होंने इस पर बेहद दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये घटना दिल को झंकझोर कर रख देने वाली है.। वहीं सीएम ने गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को बुलाकर बैठक की जिसमें उन्होंने वीआईपी सुरक्षा में तैनात जवानों की काउंसलिग करवाने के अादेश दे दिए।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार गनमैन द्वारा फायरिंग के बाद घायल जज की पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतका का पोस्टमार्म करवाया जा रहा है। जिनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे हिसार में किया जाएगा। वहीं अारोपी गनमैन को अाज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद अारोपी पर बनती कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक साइंस की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी गनमैन ने रेणु व ध्रुव के सिर में गोली मारी थी, गोली मारने के बाद उसने ध्रुव को घसीटते हुए गाड़ी में डालने का प्रयास किया, लेकिन वह उसमें असफल रहा। जिसके बाद वह दोनों को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सदर थाने के एसएचओ ने महिपाल को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह गोलियां चलाकर भाग निकला। जिसके बाद नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया