गुवाहाटी के सुकलेश्वर घाट इलाके में शनिवार बड़ा विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट पान बाजार इलाके में एक निर्माण सामग्री के ढेर के निकट उस समय हुआ जब एक महिला सहित चार राहगीर वहां से गुजर रहे थे।
सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई घटना में चार लोग घायल हो गये। घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी रंजन भुइयां ने बताया कि हमें बम विस्फोट होने की आशंका नहीं है क्योंकि कोई छर्रा नहीं मिला है और पत्थर लगने के कारण लोग घायल हुये हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट की प्रकृति से हमें इस बात पर संदेह नहीं है कि यह तोडफ़ोड़ या आतंकवादी गतिविधि है।
डीसीपी ने बताया कि यह सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए रखे रेत के एक ढेर में हुआ। यह बिना फटा हुआ बम हो सकता है जो आज फट गया। उन्होंने बतया कि चार घायलों को मामूली चोट आई है और उन्हें एमएमसी सिविल अस्पताल में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !!
नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि...
गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन...
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया...
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह...
मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और...
हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान
हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न
हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
