jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

गृह मंत्री राजनाथ आज करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, लेंगे सुरक्षा स्थिति का जायजा

श्रीनगर:  गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एक दिवसीय दौरे में सिंह राज्यपाल सतपाल मलिक और सिविल, पुलिस व सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे।

- Install Android App -

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सिंह राज्यपाल सतपाल मलिक के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उच्च प्रशासनिक, पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ राज्य, खासकर कश्मीर घाटी की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा और घाटी में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लगती नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के घुसपैठ को रोकने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। इस बीच, सिंह एनसी और पीडीपी के नेताओं से बातचीत करेंगे और चुनाव बहिष्कार के उनके फैसले को वापस लेने के लिए उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे।

पीडीपी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी को मंडल आयुक्त के कार्यालय से एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि गृह मंत्री के साथ मंगलवार को पार्टी नेता बैठक के लिए आमंत्रित हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हमने सिंह से मुलाकात के लिए पीडीपी के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दल वहां भेजने का फैसला किया है। एनसी प्रवक्ता ने भी कहा कि सिंह से मुलाकात के लिए एक दल भेजने का न्योता मिला है। प्रवक्ता ने बताया कि सिंह से मिलने का फैसला पार्टी की एक बैठक में लिया जाएगा। माकपा नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने यूनीवार्ता को बताया कि उन्हें सिंह के साथ बैठक के लिए अब तक कोई पत्र नहीं मिला है।