jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

ग्राम कुकरावत महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर स्वच्छता का मिसाल बना

सफाई कर्मी भागवती बाई का स्कूल स्टाफ एवं ग्रामवासियों ने स्वागत सम्मान किया

- Install Android App -

मदन गौर
हरदा/जिला मुख्यालय से महज सात कि.मी. की दूरी पर हरदा विधानसभा के ग्राम कुकरावत मै ग्रामवाशियों शिज्ञक राधेश्याम गौर के सहयोग से एक छोटे से ग्राम कुकरावत स्वछता की मिसाल देखने को मिली आज 2अक्टू.को शासकीय शाला कुकरावद में दोनों महापुरुषों, महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया वही स्वच्छता ही सेवा के रूप मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लालबहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलकर देश विदेश में क्या ग्रामीण अंचलों में भी चल सकते हैं और उनके जीवन के महत्त्वपूर्ण कार्यों के बारे छात्रों को जानकारी दी गई। बच्चों के साथ शिक्षकों ने मिलकर पूरे प्रांगण की सफाई की। ग्रामीण सफाईकर्मी भागवती बाई को शाला परिवार एवं पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया, उपहार प्रदान करने के बाद गाजे-बाजे के साथ रैली के रूप में भागवती बाई को उनके घर तक ससम्मान पहुंचाया गया। इस अवसर पर ग्राम कुकरावत के सरपंच प्रतिनिधि बलराम पाटील सचिव नरेंद्र जाट शिक्षक सीपी बिलोरे शिक्षक राधेश्याम गौर कैलाश शुक्ला एसएन मालवीय राजबाला शुक्ला सहित ग्राम के कई गणमान्य ग्रामीण जन मौजूद थे