jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

चंद सेकंड में इस लड़की का हुआ मौत से सामना, वायरल हुआ Video

मुंबई की लोकल ट्रेनों से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। मायानगरी की इस लाइफ लाइन में आए दिन कोई न कोई हादसे की खबर आ ही जाती है। ऐसा ही एक मामला मुंबई लोकल का सामने आया है जहां जरा से लापरवाही से एक लड़की की जान जाते जाते बच गई। रूह कंपा देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

- Install Android App -

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की लोकल ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रही है। इसी बीच एक अन्य ट्रेन वहां से गुजरती है जिससे लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वह अचानक फिसल कर ट्रेन के दरवाजे पर अटक गई। गनीमत यह रही कि वहां खड़े एक लड़के ने झपट्टा मारकर उसे पकड़ लिया। लड़के ने पूरी ताकत से झूलती लड़की को वापस खींच लिया।

यह पूरा मामला कब का इसकी जानाकरी नहीं है। इस पूरे वाकये का वीडियो मुंबई के लोकल ट्रेन की सीसीटीवी व कुछ अन्य कैमरों में शूट हो गया था। बताया जा रहा है जान बचाने वाला युवक उस लड़की को पहले से नहीं जानता था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस लड़के की बहादूरी की दाद दे रहे हैं।