jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

चप्पे चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर, असामाजिक तत्वों पर होगी कार्यवाही, चेक पोस्ट नाको पर सीसीटीवी कैमरों से रखेगे नजर

तीन जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

- Install Android App -

हरदा /आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए हरदा,खंण्डवा और बैतूल के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, सीमावर्ती क्षेत्र के एसडीएम, व एसडीओपी की बैठक बुधवार को खंण्डवा के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में होशंगाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री रामाश्रय चौबे, हरदा कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन, कलेक्टर खण्डवा श्री विशेष गढ़पाले, कलेक्टर बैतूल श्री शशांक मिश्र, पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री डी.आर. तेनीवार,हरदा एएसपी श्रीमती हेमलता कुरील सहित तीनों जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि तीनों जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर का आदान प्रदान करने के लिए तीनों जिलों के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर का एक संयुक्त वॉटसअप ग्रुप आज ही बना लिया गया है। जानकारी के आदान प्रदान से अपराधियों व शरारती तत्वों पर प्रभावी तरीके से कार्यवाही की जा सकेगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अवैध शराब, अवैध वाहन, अवैध रूप से नगदी लाये जाने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जरूरी है कि तीनों जिलों के अधिकारी जानकारी का आदान प्रदान करते रहें। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र में कहां चेकपोस्ट बनाए जायेंगे वो स्थान तय किए गए। साथ ही स्थापित होने वाले सभी चेक पोस्ट पर नाइट विजन सीसीटीवी केमरे लगाने के साथ साथ संबंधित जिलों के राजस्व, पुलिस, आबकारी व परिहवन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को चेक पोस्ट पर तैनात करने का निर्णय लिया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री चौबे ने बैठक में कहा कि तीनों जिलों के अधिकारियों के आपसी समन्वय से स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने तथा अपराधियों व शरारती तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने में मदद मिलेगी। उन्होंने वन क्षेत्रों में स्थापित नाकों पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी तैनात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिला आबकारी अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों के स्टॉक व बिक्री की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाली शराब के अवैध परिवहन पर भी नजर रखी जाये। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात कर्मचारियों को कुछ कुछ दिनों के बाद बदलते रहे। जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की सूची आदान प्रदान करने की बात कही, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों पर चुनाव के दौरान नजर रखी जा सके। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदाता स्व़तंत्र व निष्पक्ष रूप से निर्भीक होकर मतदान कर सकें, इसके लिए सीमावर्तीय जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाती है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शरारती तत्वों का जिले में प्रवेश ना हो इसके लिए जिलों के सीमावर्ती स्थानों पर नाका बंदी करने तथा सीमा पर वीडियो सर्विलेंस टीम, स्थैतिक सर्विलेंस टीम तथा उड़न दस्तों को सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात किया जा रहा है।