चरित्र शंका में सनकी पति का ठनका माथा, शराब के नशे में उतार दिया मौत के घाट, पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार…
मोहल्ले में इस बात की चर्चा थी कि दोनों शराब पीते थे
जशपुर। जिले के कुनकुरी थाने इलाके में पत्नी की हत्या मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को खौफनाक मौत दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक चरित्र शंका में ये कत्ल हुआ। कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि हत्यारे पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, यह खौफनाक वारदात कुनकुरी थाने के रेमते गांव का है। जहां सुगनी बाई के मकान में बीते 3 साल से सुरेश राम और सुमित्रा बाई प्रेम विवाह कर साथ में रह रहे थे। बीते अक्टूबर माह में सुरेश मजदूरी करने गुजरात गया हुआ था। एक माह बाद 28 नवम्बर को घर वापस लौटा। मोहल्ले में इस बात की चर्चा थी कि दोनों शराब पीते थे। चरित्र शंका को लेकर आपस में विवाद होते रहता था।
बीती रात इसी बात को लेकर शराब पीने के बाद फिर झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुरेश राम नायक ने गुस्से में पहले हाथ-मुक्के से खूब मारा, फिर ईंट से सुमित्रा को तब तक वार किया जब तक जान नहीं निकल गई।