jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

चीनः किंडरगार्टन में महिला ने चाकू से किया बच्चों पर हमला, 14 घायल

बीजिंगः चीन के पश्चिमी चोंगकिंग शहर में छोटे बच्चों के स्कूल में चाकू से किए गए हमले में 14 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शिंशिजी किंडरगार्टन में शुक्रवार सुबह लियू उपनाम की 39 वर्षीय महिला ने बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। चीन में हाल के वर्षों में ऐसे कई हमले हुए हैं। इन हमलों के लिए वे लोग जिम्मेदार पाए गए हैं जो या तो मानसिक रूप से बीमार हैं या जिनकी कई सारी शिकायतें होती हैं।
रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि चाकू से किए गए हमले में घाय बच्चों की हालत कैसी है।  बताया जा रहा है कि यह महिला उस समय स्कूल परिसर में घुसी जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे। प्रशासन ने अभी इस हमले के पीछे के उद्देश्य के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन भी किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई।