jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

चुनावों से पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा में हिज्बुल का माडयूल ध्वस्त

श्रीनगर: कश्मीर में निकाय चुनावों से पहले सतर्कता बरतते हुये पुलिस ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के माडयूल को ध्वस्त किया। यह माडयूल कुपवाड़ा के लोलाब में सक्रिय था। पुलिस ने दो लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हांलाकि इस बात की जानकारी पुलिस ने नहीं दी है कि वे दोनों भूमिगत आतंकी हैं या नहीं पर इस बात की पूरी आशंका है कि वे सक्रिय ओजीडब्लयू हो सकते हैं।

- Install Android App -

पुलिस ने जिन दो लोगों को हिरासत में लिया है उनकी पहचान शकीर अहमद वानी पुत्र मोहम्मद रमजान वानी और गुलाम मुस्तफा शेख पुत्र अब्दुल अहद शेख निवासी टेकीपोरा, लोलाब के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनसे एक पिस्तौल भी बरामद की है। यह माडयूल युवाओं को आतंकवाद में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा था। इस संदर्भ में सोगाम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।