jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

चुनाव लड़ने के लिए AAP को चंदा देगी मोदी सरकार!

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले आम आदमी पार्टी चंदा इकट्ठा करने की मुहिम में जुट गई है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और लोगों से अपील की है कि वह आम चुनाव से पहले पार्टी को अपना समर्थन करें और पार्टी को चंदा दें। वहीं इसी बीच दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आप को 1,11,100 रुपये चंदा देने की पेशकश की है लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है।
तिवारी का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो की चतुर्थ चरण परियोजना को मंजूरी देते हैं तभी वह यह राशि देंगे। आप और भाजपा नीत केंद्र सरकार के बीच दिल्ली मेट्रो की इस चतुर्थ चरण परियोजना को लेकर विवाद है। अगर इस मुद्दे को जल्द नहीं सुलझाया गया तो इस परियोजना को शुरू होने में विलंब हो सकता है। तिवारी ने हिंदी में ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवालजी उन लोगों को इस तरह सजा न दें, जिन्होंने आपको चुना है।
भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री का कहना है कि वह दिल्ली में मेट्रो की चतुर्थ चरण परियोजना शुरू नहीं करेंगे जबकि दिल्ली ने उन्हें 70 विधानसभा सीटों में 67 सीट दी। भाई आप अपना चंदा ले लो, मैं आपको गीत गाकर कमायी गयी अपनी आय में से 1,11,100 रुपये दूंगा यदि आप मेट्रो की चौथी परियोजना पास कर देते हैं तो।
बता दें कि केजरीवाल ने इस सप्ताह चंदा अभियान ‘ आप का दान, राष्ट्र का निर्माण’शुरू किया है।  इससे पहले शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली सरकार पर पिछले तीन-चार साल में मेट्रो की चतुर्थ चरण परियोजना के लिए वित्तीय मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया था। इस पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री