jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

चुनाव से पहले पुलिस एक्शन मोड में, एक ही रात में दर्जनों आरोपी गिरफ्तार

मध्यदेश: आचार संहिता लागू होते ही भोपाल पुलिस एक्शन में आ गई है। इसी कड़ी में जहांगीराबाद पुलिस ने पेट्रोल टेंक पर डकैती डालने की योजना बनाते हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाशों को दबोचा है। वहीं ऐशबाग पुलिस ने एक घर में डकैती डालने की प्लानिंग कर रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शाहपुरा पुलिस ने चार बदमाश और गोविंदपुरा चार बदमाशों को चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियो को एसपी साउथ राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशों के अनुसार अपने-अपने इलाकों में गश्त करने के दौरान पुलिस ने दबोचा है।

- Install Android App -

टीआई जहांगीराबाद अनिल बाचपेइ के अनुसार बीती रात क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेल बाग ग्राउंड में हथियारों से लैस इलाके के आधा दर्जन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सभी बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान दीपक गिरी, विजय उर्फ बृजेंद्र, बादशाह, दानिश, चुन्नु उर्फ संतोष सभी निवासी जहांगीराबाद के रूप में की गई है। आरोपियों के कब्जे से मिर्च पाउडर, तलवार, चाकू और राड बरामद की गई हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तड़के रायसेन रोड स्थित एक पेट्रोल टेंक पर डकैती डालने वाले थे। सभी आरोपी पुराने हिस्ट्रीशिटर हैं। इधर, ऐशबाग टीआई अजय नायर ने बताया कि अरोपी अप्सरा टॉकीज के पास में स्थित एक सुनसान इलाके में बीती देर रात को पांच बदमाशों द्वारा संदिग्ध रूप से बैठे होने की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद थाने की टीम ने सभी बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चार छुरी और एक रॉड बरामद की गई है। आरोपी इलाके के एक घर में डकैती डालने की नियत से बैठे थे।