jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

छत्तीसगढ़ चुनाव: राहुल गांधी आज करेंगे रायपुर में किसानों की रैली को संबोधित

रायपुर: कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर पर हैं।  इस दौरान रायपुर के साइंस कॉलेज में एक महती सभा को संबोधित करेंगे। लिहाजा, राहुल गांधी के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार अपराह्न में साइंस कॉलेज ग्राउंड से किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे। शुक्ला ने बताया कि अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें भी करेंगे। वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलेंगे। छह अक्टूबर को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद गांधी की राज्य की यह पहली यात्रा होगी। राज्य में दो चरणों 12 नवम्बर और 20 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 18 सीटों और दूसरे चरण में शेष 72 सीटों के लिए मतदान होगा। मतगणना 11 दिसम्बर को होगी। छत्तीसगढ़ में कुल जनसंख्या का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा कृषि और इससे संबद्ध गतिविधियों में लगा हुआ हैं। राज्य में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। कांग्रेस अब तक बस्तर मंडल की सभी 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है लेकिन राजनांदगांव जिले में आने वाली छह और सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है।