रायपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रायपुर के सांइस कॉलेज में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। राहुल ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जनता के नहीं अनिल अंबानी के चौकीदार हैं।
राफेल डील पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि, एचएएल से कांट्रैक्ट छीनकर अंबानी को क्यों दे दिया गया, जबकि कांट्रैक्ट मिलने के दस दिन पहले ही अंबानी ने यह कंपनी बनाई थी। राहुल गांधी ने मेहुल चौकसी, और नीरव मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, चोकसी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली की बेटी के अकांउट में लाखों रुपए डाले पर वित्त मंत्री ने मेहुल पर कोई कार्यवाही नहीं की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने टीवी के कार्यक्रम में एक महिला से पूछा कि क्या आपकी आमदनी दोगुनी हो गई, तो महिला ने कहा कि हां हो गई। “लेकिन कुछ दिन बाद जब एक पत्रकार ने उस महिला के घर जाकर उससे इस बारे में जानकारी ली कि, क्या वाकई आपकी आमदनी दोगुनी हो गई, तो महिला ने कहा नहीं, दिल्ली से कुछ अधिकारी आए थे, उन्होंने मुझे एसा कहने को कहा था, इसलिये मैंने कहा”। उसके बाद राहुल ने कहा कि “जिस पत्रकार ने महिला से इस खबर के बारे में जानकारी ली उसे नौकरी से हटा दिया गया”।
बता दें कि देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी पार्टी के बड़े नेता प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर हैं। जहां उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ...
छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक
बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
देशभर में मौसम ने बदली करवट
ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे
CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा
हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया
कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
