jhankar
ब्रेकिंग
17 मई 2026 को हरदा जिले की खास खबरों की झलक 17 मई 2026: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स...

छात्रा को मोबाइल नही दिया तो जहरीला पदार्थ खाया हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ ।आजकल मोबाईल क्रेज इतना बढ़ गया है अगर बच्चो को नही दिया जाए तो वो आत्मघाती कदम उठा लेते है। ऐसी एक घटना प्रकाश में आई जहां पिता ने मोबाइल फोन नहीं खरीदकर दिया तो छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

घटना सूरजपुर के पंपापुर की है।जहां की 16 साल की छात्रा कई दिनों से मोबाइल की मांग कर रही थी। मगर, 12वीं के बोर्ड होने की वजह से घरवालों ने मोबाइल खरीदकर नहीं दिया। इस बात से नाराज छात्रा ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

पहले परीक्षा पास कर लो फिर ले देंगें मोबाईल

पिता विष्णुराम यादव ने बताया कि उनकी बेटी इस साल कक्षा 12वीं में पढ़ रही थी। वह रामानुजनगर विद्यालय में पढ़ाई करती थी। बेटी ने मोबाइल खरीदने कहा था। वह लगातार मोबाइल की मांग कर रही थी। इसको लेकर उसे समझाया था कि इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास कर लो। मोबाइल बाद में खरीद देंगे।

मोबाइल की मांग जब पूरी नहीं हुई तो छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे रामानुजनगर अस्पताल ले जाया गया था। वहां छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर किया कर दिया। इलाज के दौरान सात दिन बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।