छोटा शकील के साथी और कुख्यात गैंगस्टर मुदस्सर हुसैन सैयद उर्फ मुन्ना जिंगाड़ा (50) की कस्टडी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच अदालती जंग छिड़ गई है। पाक ने इस मामले को लेकर भारत के खिलाफ थाइलैंड की एक अदालत में अपील की है। पाक का दावा है कि यह पाकिस्तानी नागरिक है। यही अदालत पहले भारत के पक्ष में अपना फैसला सुना चुकी है और गैंगस्टर को भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दे चुकी है।
कोर्ट ने अगस्त महीने में जिंगाड़ा को भारतीय नागरिक बताते हुए उसे भारत को सौंपने का फैसला सुनाया था। पाकिस्तान ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पिछले महीने अपील की है। मूल रूप से मुंबई के जोगेश्वरी के रहने वाले जिंगाड़ा ने छोटा शकील के इशारे पर साल 2000 में छोटा राजन पर हमला किया था। घटना के बाद जिंगाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। 2012 में सजा पूरी करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच उसकी नागरिकता को लेकर जंग जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ताजा अपील से यह लड़ाई और लंबी खिंच सकती है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान झूठे और फर्जी कागजातों के सहारे जिगाड़ा पर अपना दावा ठोक रहा है, कोर्ट के सामने उसके बचपन की तस्वीरें और डीएनए रिपोर्ट जैसे पुख्ता सबूत रखे हैं जिससे अदालत संतुष्ट दिखी और भारत के हक में फैसला सुनाया।’ जिंगाड़ा को अगर भारत लाया जाता है तो भारत को दाऊद इब्राहिम के ठिकाने का पता लगाने में आसानी रहेगी। एक खुफिया सूत्र के मुताबिक यही एक कारण है जिस वजह से पाकिस्तान को कसर नहीं छोड़ना चाहता।
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक
हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़...
इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी
कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ...
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर...
जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला...
देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट...
भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ...
धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क...
हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
