jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

जब काम छोड़कर एयरपोर्ट पर गरबा करने लगे पायलट और एयर होस्टेस

इंदौरः नवरात्र में मां की भक्ति के साथ ही लोगों में गरबा महोत्सव का रंग भी चढ़ा हुआ है। हर जगह लोग गरबा खेल रहे हैं। ऐसे में इंदौर एयरपोर्ट पर भी एक अनूठा नजारा दिखा। जब एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारी ड्यूटी से कुछ वक्त निकालकर गरबा खेलने लगे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें वो नई फिल्म लव-यात्रि के एक गाने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट के कर्मचारी अकेले नहीं, बल्कि वहां बैठे मुसाफिरों ने भी उनके साथ जमकर गरबा खेला। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कर्मचारी ड्यूटी के टेंशन से दूर इस मौके का पूरा मजा उठा रहे थे। एयरपोर्ट के भीतर खड़े मुसाफिर भी स्टाफ को गरबा करता देख हैरत में पड़ गए, लेकिन फिर वो भी उनके साथ थिरकने लगे।